आरएनटी कॉलेज के बीसीए संकाय ने किया शैक्षणिक भ्रमण

आरएनटी पीजी कॉलेज, कपासन के कंप्यूटर साइंस विभाग के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय, अजमेर के विशाल एवं आधुनिक परिसर का शैक्षणिक अवलोकन कराया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन, इंडोर स्पोर्ट्स हॉल, डेटा सेंटर लैब, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब तथा क्लाउड कंप्यूटिंग लैब का निरीक्षण किया। केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को अत्याधुनिक तकनीकों एवं प्रयोगशालाओं की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *