motivetional

आर. एन. टी. काॅलेज कपासन में मोटिवेशनल टाॅक का आयोजन

कपासन 22 मई 2025 ’’विशव में प्रौद्योगिक एवं सूचना क्रान्ति के विकास में भारतीय युवा सोच की अहम भूमिका रही है।’’ ऐसे विचार आर. एन. टी. काॅलेज कपासन में पाइनरिंग द फ्यूचर विषय पर आयोजित मोटिवेशनल टाॅक के मुख्य वक्ता एवं अतिथि केरियर डिप्लोमेट भारत सरकार, पोलिसी ऑफिसर यूनाइटेड नेशन सिद्धार्थ राजहंस ने कहे। राजहंस ने अपने उद्बोधन मेें भारतीय शिक्षा पद्धति एवं नीति को यूनिक बताते हुए कहा कि भारतीय शिक्षा पाठ्यक्रम इन्टेलेक्चुअल है इसलिए आज विश्व की कई नामचीन कम्पनियों में भारतीय नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने अपने उद्बोधन मेें ऐसे युवा भारतीयों के उदाहरण प्रस्तुत किए जो विश्व की नामी कम्पनियां होते हुए करोडों का टर्नओवर दे रही है। जिसमें गूगल के सुन्दर पिचई, माइक्रो सोफ्ट के सत्या नडेला, एचसीएल के शिव नाडार, विश्व बैंक के अजय बग्गा, एडोब के शान्तनु नारायण, वेरटेक्स के रेशमा केवलमरमानी, आईबीएम के अरविन्द कृष्णा, यूट्यूब के नील मोहन आदि।

राजहंस ने विद्यार्थियों को भविष्य निर्माण एवं तकनीकी का ज्ञान देते हुए कहा कि वर्तमान समय भारतीयों के लिए बहुत अच्छा समय है। भारत एक वल्र्ड पावर बन रहा है और हम विश्व का नेतृत्व करने की स्थिति में हैं, सिलिकेन वेली स्थित टेक्नोलोजी विश्विवद्यालयों में कई भारतीय व्यक्ति नेतृत्व कर रहे हैं। राजहंस ने विद्यार्थियों को सफलता के गुण बताते हुए कहा कि आगे बढने एवं सफल होने के लिए कोई शोर्टकट नहीं है अपनी एकेडमिक जर्नी को पूरे जज्बे एवं धेर्य के साथ पूरी करनी चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *