आर.एन.टी. कॉलेज में अंतरमहाविद्यालयी वॉलीबॉल (महिला) प्रतियोगिता का शुभारंभ

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर की अंतरमहाविद्यालयी वॉलीबॉल (महिला) प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ रवीन्द्रनाथ टैगोर पी.जी. महाविद्यालय, कपासन के खेल मैदान पर हुआ।

मुख्य अतिथि प्रकाश चन्द्र चौधरी ने खिलाड़ियों से अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो. एस.एन.ए. जाफरी ने खेलों में उपलब्ध करियर अवसरों की जानकारी दी।

विशिष्ट अतिथि डॉ. नीरू श्रीमाली एवं डॉ. सीमा गुर्जर ने प्रतियोगिता का उद्घाटन कर खिलाड़ियों को प्रतिज्ञा दिलाई। आयोजन सचिव हीरा लाल अहीर ने बताया कि प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही हैं।

उद्घाटन मैच में विश्वविद्यालय कला महाविद्यालय, उदयपुर, दूसरा मैच राजकीय पीजी कॉलेज, नाथद्वारा, तीसरा मैच मीरा गर्ल्स कॉलेज, उदयपुर, तथा चौथे मैच में राजकीय कॉलेज, मावली विजयी रहे।

समारोह में प्रो. एल.के. दशोरानीमा खानकृणा चौटाला, संकाय सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोनिका जैन ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *