dsc6480 scaled

आर.एन.टी. ग्रुप ऑफ कॉलेजेज एवं दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल में18वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी आर.एन.टी. ग्रुप ऑफ कॉलेजेज एवं दीक्षा इंटरनेशनल स्कूल द्वारा महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. वसीम खान के 51वें जन्मदिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. वसीम खान ने 70वीं बार रक्तदान कर जिले में सर्वाधिक रक्तदान करने वाले रक्तवीर बनने का गौरव प्राप्त किया।

संस्था सचिव नीमा खान ने बताया कि विगत 18 वर्षों से प्रतिवर्ष दो बार विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनमें महाविद्यालय के विद्यार्थी, स्टाफगण एवं नगर के गणमान्य नागरिक बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ डॉ. वसीम खान (70वीं बार), उनकी पत्नी नीमा खान (19वीं बार), पुत्र सीजेन वसीम खान, भाई साहिल खान, इमरान खान, भांजे शाहिद खान, अमन खान एवं आदिल खान द्वारा रक्तदान कर किया गया। शिविर में कुल 276 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।

शिविर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री इकराम कुरैशी, भाजपा जिला महामंत्री हरिवर्धन सिंह रूद, भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश आमेरिया, पूर्व बार महासचिव कमलेश दाणी, उदयपुर क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मो. अनीस खान, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राज विजयवर्गीय, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास बारेगामा, चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष सोनी, असरा वेलफेयर सोसायटी के सदर मो. सिद्दीकीअशफाक तुर्कियामोहसिन खानअकील शाह, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजय राव, आर.एन.टी. कॉलेज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विनीत जैन, लॉयन्स क्लब के उप प्रांतपाल निशांत जैन, पूर्व प्रांतपाल दिलीप तोरणीवाल, संभागीय अध्यक्ष दिनेश बाबानी, क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय आगार, लॉयन राकेश सौमानीओ.पी. माहेश्वरीकैलाश मंडोवरादामोदर सौमानीनवीन कमल न्यातीबालेंद्र कोठारीअनिल बजाजराहुल जैनमधु कोठारीमंजुला सौमानीशकुंतला माहेश्वरीसंजू न्याती एवं रक्त मित्र मंडल के अरुण बाबेल ने रक्तदान में सहयोग किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *