आर.एन.टी. में प्रान्त चित्तौडगढ की आरोग्य सभा का आयोजन

कपासन 3 सितम्बर 2025 आर.एन.टी. महाविद्यालय कपासन में आयोजित आरोग्य सभा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य केन्द्र फरीदाबाद हरियाणा से पधारे वेद संजीवन कुमार ने योग सम्बन्धी अपने विचारों को प्रकट किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में स्वस्थ जीवन जीने की शैली को बताते हुए कहा कि वर्तमान में हमारी दिनचर्या दूषित होने के साथ साथ हमारे भोजन पद्धति भी गलत होती जा रही है। उन्होंने अपने उद्बोधन में कई विरोधाभासी सब्जियों एवं मिठाईयों के उदाहरण देते हुए कहा कि इनका एक साथ सेवन करने से चर्म रोग व उदर के रोगों से झूजना पडता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *