कबड्डी में आरएनटी कॉलेज टीम ने मारी बाज़ी

कपासन 19 सितम्बर 2025 — मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर की अन्तरमहाविद्यालयी कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता 2025 का आयोजन डोपणियाल कॉलेज भीण्डर के खेल मैदान पर हुआ। जिसमें आरएनटी कॉलेज कपासन ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर लगातार दूसरी बार उपविजेता का खिताब अपने नाम किया।

महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. एस. एन. ए. टकज़री ने बताया कि 16 से 18 सितम्बर 2025 तक आयोजित तीन दिवसीय मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर की अन्तरमहाविद्यालयी कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता 2025 के समापन समारोह में विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान की गई।

sport

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *