बेस्ट फिजिक एवं वेट लिफ्टिंग में आर.एन.टी. कॉलेज ने जीते मेडल

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय द्वारा वी.बी.आर.आई. उदयपुर में आयोजित अंतरमहाविद्यालयी बेस्ट फिजिक प्रतियोगिता 2025 में आर.एन.टी. पीजी कॉलेज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

बीसीए छात्र मोहम्मद रिज़वान ने गोल्ड मेडल व सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीता, जबकि आर्यन हरपाल ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

इस उपलब्धि पर प्रबंध निदेशक डॉ. वसीम खान, प्राचार्य प्रो. एस.एन.ए. जाफरी, निदेशिका नीमा खान, अकादमिक निदेशक शिवनारायण शर्मा सहित समस्त अधिकारियों ने विजेताओं को बधाई दी।

rnt sport 1 (1)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *