हिन्दी दिवस पर आर.एन.टी. कॉलेज में काव्य गोष्ठी एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन

15 सितम्बर 2025।
आर.एन.टी. ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, कपासन में हिन्दी दिवस के अवसर पर काव्य गोष्ठी एवं विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, वरिष्ठ लेखक, साहित्यकार एवं अकादमिक निदेशक श्री शिवनारायण शर्मा थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हिन्दी साहित्यकार एवं पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डा. रामसिंह चुण्डावत तथा डा. निशा अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. एस.एन.ए. जाफरी ने की।

कार्यक्रम की संयोजक हिन्दी व्याख्याता दिलशाद बेगम ने बताया कि “वैश्विक जगत में हिन्दी” विषय पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. रामसिंह चुण्डावत ने हिन्दी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “वैश्वीकरण के युग में हिन्दी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार, मानवीय मूल्यों की स्थापना, रोजगार के नए आयामों का सृजन तथा तकनीकी के साथ सामंजस्य स्थापित करने में हिन्दी की महत्वपूर्ण भूमिका है।”

मुख्य अतिथि श्री शिवनारायण शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज हिन्दी भाषा की प्रतिष्ठा विश्व स्तर पर निरंतर बढ़ रही है। अनेक विदेशी विद्वान और शोधार्थी हिन्दी भाषा के अध्ययन एवं अनुसंधान में संलग्न हैं। उन्होंने कहा कि “हिन्दी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को आत्मसात करने वाली जीवंत संस्कृति है, जो प्रत्येक भाषा और भाव को अपनाने की क्षमता रखती है।”

उन्होंने आगे कहा कि हिन्दी भारतीय संस्कृति, मानवीय मूल्यों और प्रयोगधर्मिता को आत्मसात करते हुए निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है।
कार्यक्रम में सहायक आचार्य रतनलाल तेली ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *